"Successful Heart Transplant with "50 cc Total Artificial Heart" " इस लेख के प्रारम्भ में यहाँ पहले आपको यह बात स...
"Successful Heart Transplant with "50 cc Total Artificial Heart"
" इस लेख के प्रारम्भ में यहाँ पहले आपको यह बात स्पष्ट कर दे कि किसी मानव के दिल का दुसरे मानव के दिल से सफल प्रत्यारोपण सन 1967 में Dr. Christian Barnard, (Groote Schur Hospital, Cape town, South Africa) ने किया था। मानव दिल का आर्टिफिशियल दिल से प्रथम प्रत्यरोपण भी सन 2013 में फ़्रांस में हो गया था, लेकिन यह एक "70 cc Artificial Heart" था। जिसको छोटे मरीजों को लगाना पूर्ण रूप से उचित नहीं था। इसलिए चिकित्सा वैज्ञानिको ने छोटे मरीजों के लिए एक "50 cc Artificial Heart " को बनाया लेकिन इसका सभी सफल प्रत्यरोपण का प्रयोग बाकी था ,जो अभी हाल ही में सफल हो गया है। "
आज के समय में चिकत्सा के क्षेत्र में ट्रांसप्लांट तकनीक का अपना विशेष महत्व है। ट्रांसप्लांट तकनीक की मदद से आज शरीर के विशेष अंगो का प्रतिरोपण संभव हो पाया है। इस तकनीक में एक व्यक्ति के शरीर के अंगो को दुसरे व्यक्ति को लगाकर उपचार किया जाता है। कुछ ऐसे व्यक्ति जिनके शरीर के कुछ अंग काम नही कर पाते थे आज वही व्यक्ति इस तकनीक की मदद से फिर से सही से अपने दैनिक कार्यो को कर पा रहे हैं।
हाल ही में " यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया " के "रोनाल्ड रीगल मेडिकल सेंटर ", लॉस एंजलिस में एक 44 वर्ष की महिला के दिल का "50 cc Total Artificial Heart " से प्रत्यारोपण किया गया जो की पूर्ण रूप से एक सफल प्रयोग रहा। यह आर्टिफिशियल दिल छोटे मरीजों के लिए बनाकर तैयार किया गया है। यह महिला कैलिफोर्निया में "50 cc Total Artificial Heart " से प्रत्यारोपण प्राप्त करने वाली प्रथम महिला बन गयी हैं।
"50 cc SynCardia Total Artificial Heart " जो कि "70 cc SynCardia Total Artificial Heart "का छोटा रूप है , मुख्यता छोटे मरीजों के लिए बनाया गया है। जिनमे महिलाये , किशोरों जिनकी आयु 13 से 19 वर्ष के बीच है आदि शामिल हैं। इसको मुख्यता उन मरीजों के लिए उपयोग किया जाता है जिनके दिल की दोनों साइड ख़राब हो चुकी होती हैं और वह शरीर में रक्त भेजने (PUMP ) में असमर्थ हो जाती हैं।
Mrs.Nemah Kahala , एक बहुत ही छोटी कद काठी वाली स्त्री हैं। जो कि पांच बच्चो की माँ भी हैं। वह काफी समय से दिल की बिमारी से परेशान चल रही थी। अंत में हालत अधिक ख़राब हो जाने पर उनको में एडमिट किया गया। जहा पर चिकित्सको ने पाया की उनका दिल पूर्ण रूप से बेकार हो चूका है। जिसको की नार्मल सर्जरी चिकित्सा या अन्य यंत्रो की मदद से सही कर पाना मुश्किल है। ऐसे में डॉक्टरों ने उनके दिल को आर्टिफीसियल दिल से ट्रांसप्लांट करने का सुझाव दिया। लेकिन "70 cc SynCardia Total Artificial Heart " उनकी छोटे कद काठी वाले शरीर में लगाना संभव नही था। ऐसे में डॉक्टर ने "50 cc SynCardia Total Artificial Heart "से प्रत्यरोपण करना सही समझा लेकिन किसी महिला को लगाना एक प्रथम प्रयोग था जो की सफल रहा।
Mrs.Nemah Kahala अब स्वस्थ हैं और आगे भी हम इनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
COMMENTS