अगर आप साधारण कूकर पर खाने पका पका कर बोर हो गयी या गए हो, तो सोलर कूकर प्रयोग करके देखिये। एक नया अनुभव आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सोल...
अगर आप साधारण कूकर पर खाने पका पका कर बोर हो गयी या गए हो, तो सोलर कूकर प्रयोग करके देखिये। एक नया अनुभव आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सोलर कूकर सूरज की किरणों की ऊष्मा से भोजन को पकाता है। यह दिखने में आपके सूटकेस की तरह होता है। इसमें तीन से चार डिब्बे होते हैं जिनमे भोजन की सामग्री रखकर उसको पकाया जा सकता है। सोलर कूकर में भोजन को पकाने में समय ज्यादा लगता है मगर फिर भी इसके बहुत फायदे हैं जैसे की -
(१) इसमें भोजन धीमी आंच से पकता है तो इसमें भोजन के पोषक तत्व नष्ट नही होते हैं।
(२) इसमें एक साथ चार अलग अलग चीजो को पकाया जा सकता है।
(३) सोलर कूकर में कहाँ बनाने के लिए बहुत कम मात्र में घी तेल की जरूरत होती है इस्ल्ये इसमें बना खाना हिरदय रोगियों और रक्त चाप रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है।
(४) इसके उपयोग से गैस की बचत होती है।
(५) सोलर कूकर में पका खाना साधारण कूकर में पके खाने की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है।
सोलर कूकर में आप दैनिक भोजन की चीजे जैसे चावल दाल खिचड़ी पुलाव बिरयानी , सभी डाले सब्जी इत्यादि पका सकते हो। इसके अलावा डबल रोटी ,केक , ढोकला, इडली आदि भी बड़ी आसानी से सोलर कूकर में पकाये जा सकते हैं। खीर, हलवा, मछली, चिकन, मटन आदि भी इसमें पकाये जा सकते हैं। साथ ही साथ चने मूंगफली सूजी आदि को भूनंने के लिए भी आप सोलर कूकर प्रयोग कर सकते हो। यहाँ हम एक वीडियो का लिंक भेज रहे हैं अगर आप चाहो तो इस लिंक पर क्लिक करके सोलर कूकर में खाना पकाने की विधि को देख सकते हो। अगर आप सोलर कूकर कैसा होना चाहिए ? कहा से खरीदे ? सही दाम क्या होंगे ? और भी अन्य सवालो के सही जवाब के लिए आप अपने राज्य के ऊर्जा विकासः निगम में संपर्क कर सकते हैं।
Keywords : Solar Energy, Solar Kookar,
नोट : इस ब्लॉग के फेसबुक पेज के लिए ब्लॉग पर ऊपर दाई तरफ दिए गए फेसबुक बटन को लाइक करे।
नोट : इस ब्लॉग के फेसबुक पेज के लिए ब्लॉग पर ऊपर दाई तरफ दिए गए फेसबुक बटन को लाइक करे।
COMMENTS