(1) केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। इसके लिए वह सभी राज्यों के मुख्यमंत...
(1) केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। इसके लिए वह सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखेंगे।
अपना कमेंट - श्रीमान जी महिलाओ को पुलिस में भर्ती की बात तो समझ में आती है पर पहले आप ये बताओ कि जाती के नाम पर जो आरक्षण आप लोग देते हो वो खत्म करोगे या नही। सामान्य वर्ग के युवा आत्महत्याए करने को मजबूर हैं। जब तक सामान्य वर्ग के छात्र कोई बड़ा स्टैंड नहीं लेंगे तब तक आप लोगो के कानो पर जूं नही रगेगी।
(2) पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि घर वापसी अभियान को धर्मांतरण नहीं कहा जा सकता। इसमें अपने ही भटके हुए लोग अपने धर्म (घर) में लौट रहे हैं। देश में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदुस्तानी है।
अपना कमेंट - लगता है हमारे पूर्व केंद्रीय मंत्री जी को हिन्दुस्तान का मतलब नही पता वो हिन्दुस्तान कि सही परिभाषा नही जानते अगर जानते तो ऐसा नही कहते।
(3) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बहुचर्चित बहिष्कार की घटना के लगभग तीन दशक बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विरोध जताने के अपने तरीके पर शनिवार को खेद जताया और कहा कि यह उनकी तरफ से बहुत बड़ी गलती थी . मुझे 1981 के अपने व्यवहार पर खेद है : गावस्कर
अपना कमेंट - हाँ अब तो कहोगे ही , बात पुरानी जो हो गयी है अगर 1981 में ही कह देते तो आज ये रूतबा नही मिल पाता ।
(4) फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने सनी लीओन की तारीफ़ में कहा, ‘सनी के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। वो बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और इतनी ही अच्छी इंसान भी। वो बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस हैं।
अपना कमेंट - बढ़िया है तुषार भाई, सही जा रहे हो।
COMMENTS